Latest Post

5 साल तक प्रत्येक महिला के लिए 50,000 रुपये: सुभद्रा योजना से 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी FD रेट: FD पर ये 3 बैंक दे रहे हैं 8.85% ब्याज, जानिए कितने दिन में डबल हो जाएगा पैसा
Spread the love
 

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन और विस्तार का विवरण|Arrival and Expansion of European Companies in India.

 

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन

👉पुर्तगालियों और स्पेनवासियों ने भौगोलिक खोजो का युग आरंभ किया था| पुर्तगाल के राजकुमार हेनरी द नेविगेटर के भौगोलिक खोजो का कार्य आसान हुआ|

👉पुर्तगाल के नाविक बर्थोलोम्योडियाज ने 1487 ईस्वी में उत्तरमासा अंतरिप की खोज की जिसे उसने तूफानी अंतरीप कहां|

👉1494 ईस्वी में स्पेन के निवासी कोलंबस ने भारत पहुंचने का मार्ग ढूंढते हुए अमेरिका की खोज की| 1498 ईस्वी में वास्कोडिगामा ने उत्तमाशा अंतरीप ( केप ऑफ गुड होप ) के रास्ते भारत पहुंचने की सफलता प्राप्त की|

 

 

How did European companies expand in India
  

 

 

➤पुर्तगाल:-

 

👉यूरोपियन देशों में सर्वप्रथम पुर्तगाली भारत आए| वास्कोडिगामा ने गुजराती पथ प्रदर्शक अब्दुल मजीद की सहायता से केप ऑफ गुड होप का चक्कर लगाते हुए 17 मई 1498 को कालीकट के कप्पकडाबु नामक बंदरगाह पर जहाज उतारा|

👉कालीकट के हिंदू राजा ने जिसकी पैतृक उपाधि जमोरिन थी, उसने वास्कोडिगामा का स्वागत किया तथा उसे मसाले एवं जड़ी-बूटी इत्यादि ले जाने का आदेश दिया|

👉वास्कोडिगामा काली मिर्च लेकर अपने हेक्टर नामक जहाज से पुर्तगाल वापस चला गया| इन वस्तुओं पर उसे यात्रा खर्च निकालकर भी 60 गुना लाभ प्राप्त हुआ| इसने कालीकट बंदरगाह में एक अरबी जहाज पकड़कर जमोरिन को उपहार स्वरूप दिया|

👉पेड्रो अल्बारेज केब्राल 1500 इसवी मे भारत पहुंचने वाला दूसरा पुर्तगाली था|

👉वास्कोडिगामा भारत फिर से 1502 ईसवी में आया|

👉पुर्तगालियों ने 1503 कोच्चि में अपनी पहली फैक्ट्री की स्थापना की|

👉पुर्तगालियों ने भारत में प्रिंटिंग प्रेस का आरंभ किया|

 

 

➤फ्रांसिस्को डी अल्मीडा:-

 

👉फ्रांसिस्को डी अल्मीडा को 1505 ईस्वी में पुर्तगाली वायसराय बनाकर भारत भेजा गया| इसका उद्देश्य शांतिपूर्वक व्यापार करना था तथा उसकी यह नीति ब्लू वाटर पॉलिसी के नाम से जानी जाती है|

👉अल्मीडा का1508 ईस्वी में संयुक्त मुस्लिम नौसैनिक बेड़े से चौल के समीप का युद्ध हुआ जिसमें वह पराजित हो गया|

 

➤अल्फांसो डी अल्बुकर्क:-

 

👉अल्मीडा के बाद अल्बूकर्क गवर्नर बना| उसने कोचिंन को पुर्तगालियों का मुख्यालय बनाया|

👉अल्बुकर्क को भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक माना जाता है|

👉1510 इसी में अल्बूकर्क ने बीजापुर के आदिलशाही यूसुफ सुल्तान से गोवा जीत लिया|

👉अल्बूकर्क ने विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय से मिलकर भटकल मे किला बनाने का आदेश प्राप्त किया|

👉अल्बुकर्क ने अपने क्षेत्र में सती प्रथा को निषेध कर दिया|

 

 

 

 

Bharat-europiy-companiyon-vyaparik-Kendra
  

➤डच:-

 

👉पुर्तगाली के पश्चात डच भारत आए जो नीदरलैंड के मूलनिवासी थे |

👉प्रथम डच यात्री कार्नेलियन हाउटमैन 1596 ईसवी ने भारत के पूर्व में स्थित सुमात्रा पहुंचा|

👉1602 ईस्वी में विभिन्न डज कंपनियों को मिलाकर यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड के नाम से एक व्यापारिक संस्था की स्थापना की गई|

👉1605 ईस्वी में मसूलिपटनम ने प्रथम डच फैक्ट्री की स्थापना हुई|

👉औरंगजेब ने 1664 इसवी ने डचो को 31/2% वार्षिक चुंगी पर बंगाल, बिहार और उड़ीसा मैं व्यापार करने का अधिकार दिया|

👉डचों ने मसालो के स्थान पर भारतीय कपड़ों के निर्यात को अधिक महत्व दिया| डच कंपनी में साझेदारों को जितना अधिक लाभ दिया जाता था, वह व्यापारिक इतिहास में रिकॉर्ड माना जाता है| 200 वर्षों के इतिहास में डच कंपनी ने अपने हितधारकों को औसत रूप से 18% लाभांश दिया था|

 

➤अंग्रेज:-

 

👉डचों के बाद भारत मे अंग्रेजों का आगमन हुआ| अंग्रेजों की प्रारंभिक समुद्री यात्रा सुमात्रा, जावा एवं मलक्का के लिए हुई, जिनका उद्देश्य मसाले के व्यापार के एक भाग पर नियंत्रण प्राप्त करना था|

👉1600 में महारानी एलिजाबेथ द्वारा दिए गए एक चार्टर एक्टर के अंतर्गत अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का 1599 में गठन किया गया था। जहांगीर ने कप्तान विलियम हॉकिन्स को एक फरमान दिया जिसमें उन्होंने अंग्रेजों को सूरत में 1613 मे एक कारखाना स्थापित करने के लिए अनुमति दे दी।

👉सर थॉमस रो, शासक जहांगीर से मुगल साम्राज्य के सभी भागों में व्यापार और कारखाना स्थापित करने के लिए 1615 में, एक शाही फरमान प्राप्त करने में सफल हो गए।

👉1690 ईसवी में जैब चर्नोक द्वारा सुतानाती में एक कारखाना स्थापित किया गया था। 1698 में, सुतानाती, कालीकाता और गोविंदपुर के तीन गांवों की जमींदारी के अधिग्रहण के बाद, कलकत्ता शहर की स्थापना की गई थी। फोर्ट विलियम 1700 में स्थापित किया गया था।

👉1717 इसवी में जॉन सुर्मन ने फर्रुखसियार से एक लेटर प्राप्त किया, जिससे कंपनीओ को बड़ी रियायतें दी गयीं। इस लेटर को कंपनी का मैग्ना कार्टा बुलाया गया है।

👉1757 ईस्वी में प्लासी की लड़ाई में अंग्रेजों ने सिराजुद्दौला, बंगाल के नवाब, को पराजित किया।

👉1764 ईस्वी में बक्सर की लड़ाई में कप्तान मुनरो ने मीर कासिम (बंगाल), शुजाउद्दौला (अवध) और शाह आलम द्वितीय (मुगल) के संयुक्त ताकतों को पराजित किया।

 

➤ डेनिस:-

 

👉अंग्रेजों के बाद डेनिस व्यापारी 1616 ईसवी भारत आए|

👉डैनो ने 1620 ईसवी मैं तंजौर जिले के त्रावणकोर मैं अपनी प्रथम फैक्ट्री स्थापित की|

👉बंगाल के सेरामपुर मे 1676 ईस्वी में उन्होंने दूसरी फैक्ट्री स्थापित की| एक स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 1731 ईस्वी में हुई परंतु उन्होंने व्यापार चीन के साथ स्थापित किया|

1745 ईसवी में उन्होंने अपनी सभी फैक्ट्रियां ब्रिटिश कंपनी को बेच दें तथा वे भारत से चले गए|

 

 

➤फ्रेंच:-

 

👉लुई 14 वा के मंत्री कालबर्ड तथा सरकार की सहायता से 1664 ईस्वी मे भारत से व्यापार करने के लिए प्रथम फ्रांसीसी कंपनी कंपनी द एंड ओरिएंटल की स्थापना की गई|

👉फ्रांसीसी सर्वप्रथम पहले मेडागास्कर द्वीप हुंचे थे, परंतु वहां उपनिवेश स्थापित करने में असफल रहें|

👉फ्रेंच वांडीवाश की लड़ाई (1760) में अंग्रेजों से हार गए थे।

👉इन यूरोपीय कंपनियों मे अपना वर्चस्व स्थापित कर संघर्ष हुआ जिसमें अंग्रेज कंपनी सफल रही और 200 वर्षों तक भारत में व्यापार और शासन किया|

 

 

 

इन्हें भी पढ़ें:- 

 

 

 

 

FAQ:-

 

Q वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोवा पर अधिकार किया?—– अल्फांसो डी अल्बुकर्क

Q भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर जनरल कौन था?—– वारेन हेस्टिंग्स

Q यूरोपीय कंपनियों ने भारत में सबसे पहले व्यापार कौन फैलाया था?—- पुर्तगाली

Q वर्ष 1498 ईस्वी में वास्कोडिगामा भारत में कहां उतरा था?—- कालीकट

Q वह अंग्रेज अधिकारी जिसने जहांगीर के दरबार में जाकर भेंट की थी?—- सर टॉमस रो

Q अल्बूकर्क ने गोवा को 1510 ईस्वी में किससे छीना था?—- बीजापुर के सुल्तान से

Q भारत तक समुद्री मार्ग की खोज किसने की?—- पुर्तगाली, वास्कोडिगामा ने

Q एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर है?—- मुंबई

Q भारत में तंबाकू के प्रचलन का श्रेय किसे है?—- पुर्तगालियों को

Q भारत ने फ्रांसीसी ने अपना कारखाना कहां खोला?—– सूरत

Q भारत ने पहली मुद्रण मशीन की स्थापना किसने की?—- पुर्तगालियों ने

Q डचों को भारतीय व्यापार से अलग करने में कौन सफल रहा?—- अंग्रेज

Qपुर्तगाली उपनिवेशो गोवा, दमन और दीव को किस वर्ष भारतीय गणराज्य में विलय किया गया?—-1961 ईस्वी में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *