Latest Post

5 साल तक प्रत्येक महिला के लिए 50,000 रुपये: सुभद्रा योजना से 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी FD रेट: FD पर ये 3 बैंक दे रहे हैं 8.85% ब्याज, जानिए कितने दिन में डबल हो जाएगा पैसा
Spread the love

 बाबर और उसके द्वारा लड़े गए युद्ध का विस्तार पूर्वक वर्णन|Detailed description of Babur and the war fought by him.

    

बाबर:-

👉14 फरवरी 1483 को बाबर का जन्म एक छोटे राज्य फरगना मे हुआ| बाबर का पूरा नाम जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर था| पिता- उमर शेख मिर्जा और माता -कुतलुग निगार खानम था|

👉बाबर कृष्ण देव राय और नुसरत शाह का समकालीन था|

👉बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक ए बाबरी तुर्की भाषा में लिखी थी|

👉बाबर ने भारत पर पांच बार आक्रमण किया| इसका भारत के विरुद्ध किया गया प्रथम अभियान 1519 ईस्वी में यूसुफजई जाति के विरुद्ध था| इस अभियान में बाबर ने बाजौर और भेरा को अपने अधिकार में कर लिया|

👉बाबर ने भारत के धन दौलत को देखकर मध्य एशिया के अन्य लोगों की तरह यह भी भारत की ओर आकर्षित हुआ| उस समय भारत इतना समृद्ध था कि इसके धन दौलत की बातें होती थी| बाबर को काबुल से बहुत कम आय प्राप्त होती थी जिसके चलते वाह भारत विजय की इच्छा लिए भारत पर आक्रमण करता है|

👉1517 ईस्वी में सिकंदर लोदी के बाद दिल्ली की गद्दी पर इब्राहिम लोदी का शासन था|

 

 

 

बाबर
 

 

 

पानीपत का युद्ध:( 21 अप्रैल 1526):-

 

👉पानीपत में इब्राहिम लोदी की सेना के साथ बाबर का सामना हुआ| बाबर ने 12000 सैनिकों के साथ सिंधु नदी पार करके पानीपत पहुंचा | बाबर ने दो कुशल तोप चलाने वाले व्यक्ति- उस्ताद अली और मुस्तफा की सेवाएं प्राप्त की| उस समय बारूद का प्रचलन नहीं था लेकिन धीरे-धीरे विकसित हो रहा था|

👉इस युद्ध में बाबर जीता और इब्राहिम लोदी की मृत्यु हो गई| इस युद्ध के बाद लोधी साम्राज्य का अंत हो गया|

👉बाबर ने अपनी आत्मकथा में बताया है की उसने सबसे पहले बारूद का उपयोग भेरा के किले पर आक्रमण करते समय किया था|

 

खानवा का युद्ध( 16 मार्च 1527):-

 

👉बाबर के द्वारा ऐसा कहा जाता है की राणा सांगा ने उसके साथ की संधि को तोड़ा था| राणा सांगा ने बाबर को भारत आने का निमंत्रण दिया था और इब्राहिम लोदी के खिलाफ उसका साथ देने का वचन दिया था लेकिन जब वह दिल्ली औरआगरा पर विजय पाने में व्यस्त था, तब राणा सांगा ने उसका साथ नहीं दिया|

👉बाबर ने सैनिकों में उत्साह भरने के लिए पूरी गंभीरता से ऐलान किया था कि यह लड़ाई है, अपने को सच्चा मुसलमान दिखाने के लिए (जिहाद का नारा) युद्ध से 1 दिन पहले अपने सैनिकों के सामने शराब की पूरी सुराहीयां तोड़ दी|

👉उसने अपने पूरे राज्य में शराब की खरीद बिक्री पर पाबंदी लगा दी और मुसलमानों पर से सारी चुंगी हटा ली|

👉खानवा के मैदान में बाबर और राणा सांगा के बीच भीषण युद्ध हुआ| जिसमें राणा सांगा के दो लाख से अधिक सैनिक थे| इस युद्ध में राणा सांगा की सेना पराजित हो गई|

👉 युद्ध में विजय के बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की|

 

चंदेरी का युद्ध( 29 जनवरी 1528):-

 

खानवा के युद्ध के बाद दिल्ली आगरा क्षेत्र में बाबर की स्थिति मजबूत हो गई| उसके बाद मालवा क्षेत्र में चंदेरी के राजा मेदिनी राय पर आक्रमण कर दिया| राजपूत वीरता पूर्वक लड़े लेकिन मेदनी राय पराजित हो गया| राजपूत स्त्रियों ने इस युद्ध के बाद जौहर कर लिया|

 

घाघरा का युद्ध( 6 मई 1529):-

 

👉बाबर ने बंगाल के शासक नुसरतशाह के साथ 6 मई 1529 को एक दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करने का वादा करते हुए संधि की जिसके अनुसार नुसरतशाह ने अफ़गान विरोधियों को सरन ना देने का वचन दिया|

👉घाघरा का युद्ध बाबर और अफ़गानों के बीच हुआ जिसमें बाबर विजई रहा|

 

👉26 दिसंबर 1530 ईस्वी को लगभग 48 वर्ष की आयु में आगरा में बाबर की मृत्यु हो गई| सबसे पहले बाबर के शव को आगरा के आरामबाग में दफनाया गया, फिर बाद में उसके द्वारा चुने गए स्थान काबुल में दफनाया गया|

 

 

बाबर के भारत आगमन का महत्व:-

 

👉बाबर ने भारत में एक नई युद्ध नीति का आरंभ किया| भारत में बारूद की जानकारी पहले भी थी लेकिन बाबर ने दिखा दिया कि तोपखाने और घोड़े पर सवार सेना के कुशल संयोग से कितना कुछ प्राप्त किया जा सकता था|

👉बाबर ने सड़क मापने हेतु गज ए बाबरी नामक पैमाने का प्रयोग किया था|

👉बाबर ने कई योजनाबद्ध बगीचे लगवाए एवं उसने पानी के तीव्र प्रवाह की व्यवस्था करवाई|

👉आगरा में ज्यामितीय विधि से एक बगीचा लगवाया जिसे नूरे अफगान बाग कहा जाता है| इसे आरामबाग भी कहा जाता है|

 

 

इन्हें भी पढ़ें:- 

 

FAQ:-

 

  • Q बाबर ने किस वंश के शासक को हरा कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली?—- लोदी वंश
  • Q बाबर ने प्रसिद्ध तुलुगमा नीति का प्रयोग सबसे किस युद्ध ने किया?—- पानीपत का प्रथम युद्ध में
  • Q खानवा का युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?—- बाबर और राणा सांगा के बीच
  • Q घाघरा का युद्ध किसके बीच लड़ा गया था?—- बाबर और अफ़गानों के बीच
  • Q बाबर का जन्म कब हुआ?—- 14 फरवरी 1483
  • Q बाबर किसके समकालीन था?—-कृष्ण देव राय और नुसरत शाह
  • Q पानीपत का युद्ध कब हुआ?—- 21 अप्रैल 1526
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *