Latest Post

5 साल तक प्रत्येक महिला के लिए 50,000 रुपये: सुभद्रा योजना से 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी FD रेट: FD पर ये 3 बैंक दे रहे हैं 8.85% ब्याज, जानिए कितने दिन में डबल हो जाएगा पैसा
Spread the love

उप प्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister)

संविधान में उप प्रधानमंत्री पद का कोई प्रावधान नहीं है। किन्तु समय-समय पर राजनीतिक कारणों से सत्तारूढ़ दल द्वारा संवैधानिक प्रावधानों से हटकर उप प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाती रही है। इस प्रकार, यह विशुद्ध रूप से एक राजनीतिक पद है। अब तक कुल आठ उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। सर्वप्रथम पण्डित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्रित्व काल में सरदार वल्लभ भाई पटेल को उप प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था, जो 1947 ई. से 1950 ई. तक इस पद पर रहे।                                                                                                                                            संवैधानिक दृष्टि से उप प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों की प्रस्थिति में कोई अंतर नहीं होता है। उप प्रधानमंत्री मंत्री के रूप में ही शपथ लेता है किन्तु, व्यवहारिक दृष्टि से वह प्रधानमंत्री के बाद दूसरे स्थान पर होता है।                                                                                                                                                                                 इसे मंत्रिमंडल के वरिष्ठतम मंत्री का दर्जा भी कहा जा सकता है। उप प्रधानमंत्री को कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है। वह प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उसके सभी सम्पादित कार्यों को करता है प्रधानमंत्री की मृत्यु या त्याग पत्र के पश्चात् उपप्रधानमंत्री उसका पद ग्रहण नहीं करता है, क्योंकि प्रधानमंत्री की मृत्यु या त्यागपत्र के पश्चात् मंत्रिपरिषद् का विघटन कर दिया जाता है।                                                                                                                                                    अब तक कुल 7 बार मंत्रिमंडल द्वारा उप प्रधानमंत्री पद का सृजन किया गया है। किन्तु अब तक उप प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने वाले व्यक्तियों की संख्या 8 है। इसका कारण यह कि 1979 ई. में प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई ने दो उप प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (वरिष्ठ) और जगजीवन राम (कनिष्ठ) को नियुक्त किया। था। चौधरी देवी लाल को दो बार (वी. पी. सिंह और चन्द्रशेखर के कार्यकाल में) उप प्रधानमंत्री बनाया गया था।

भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री कौन थे?

 

👉भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल  थे|

 

👉भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल  थे, जो जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में  गृहमंत्री थे। कई बार ऐसा होता रहा है की प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उपप्रधानमंत्री संसद या अन्य स्थानों पर उनके स्थान पर सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं, एवं कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता कर सकते हैं।भारत के उपप्रधानमंत्री भारतीय सरकार के मंत्रीमंडल के उपाध्यक्ष होते है।

 
deputy prime minister Sardar Vallabh Bhai Patel
 
  

👉भारत में उप प्रधानमंत्री को संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है, हमारे संविधान में उप प्रधानमंत्री का कहीं भी जिक्र नहीं है यदि उप प्रधानमंत्री बनाया जाता है तो उन्हें मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाती हैं और उपप्रधानमंत्री का दर्जा कैबिनेट द्वारा दिया जाता है|

 
first deputy prime minister
 

 

अब तक हमारे देश में कुल 7 उप प्रधानमंत्री हो चुके हैं :-

 

👉1 .उपप्रधानमंत्री Sardar Vallabh Bhai Patel (गुजरात) से थे |और इनका कार्यकाल रहा 1947 से 1950 तक |

 

👉2 .उप प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई हुए यह भी गुजरात से थे और इनका कार्यकाल 1967 से 1969 तक रहा

 

👉3. उप प्रधानमंत्री हुए बाबू जगजीवन यह बिहार से थे और यह शपथ कब लिए थे 1979 में उप प्रधानमंत्री बने थे|

 

👉4. उप प्रधानमंत्री हुए उनका नाम था ,चौधरी चरण सिंह उत्तर प्रदेश से थे और इनका जो शपथ ग्रहण हुआ यह 1979 में उप प्रधानमंत्री बने बने थे

 

👉5 .उप प्रधानमंत्री हुए हैं उनका नाम था ,वाई.वी चौहान यह महाराष्ट्र से हैं |इनका कार्यकाल 1979-80 रहा

 

👉6 .उप प्रधानमंत्री हुए हैं उनका नाम था, चौधरी देवीलाल और यह हरियाणा से थे | उनका कार्यकाल 2 वर्ष का था |यह 2 बार उप प्रधानमंत्री बने थे 1989 -90और दूसरी बार 1990 – 91 रहा |

 

👉7 .उप प्रधानमंत्री हुए है इनका नाम है एल.के आडवाणी यह मूलतः गुजरात से हैं और उनका कार्यकालय 2002 -2004 रहा ,यह भारत के अंतिम उप प्रधानमंत्री बने इसके बाद में कोई भी उपप्रधानमंत्री नहीं बना यह अटल बिहारी बाजपेई के समय उप प्रधानमंत्री थे |

  

इन्हें भी पढ़ें:- 

 
 
 इस टॉपिक से जुड़े प्रश्नों को हल करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वीडियो देख सकते हैं:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *