Latest Post

5 साल तक प्रत्येक महिला के लिए 50,000 रुपये: सुभद्रा योजना से 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी FD रेट: FD पर ये 3 बैंक दे रहे हैं 8.85% ब्याज, जानिए कितने दिन में डबल हो जाएगा पैसा
Spread the love
 

लाल किला एक अद्भुत कला है|Lal Kila ke Rochak tathya

 

👉15 अगस्त 1947 में भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिलने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से देश की जनता को संबोधित किया था| स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फहराया जाता है|Lal Kila एक अद्भुत कला का नमूना है इतना ही नहीं इतिहास को भी अपने अंदर रखें हुए हैं इसलिए यहां पर घूमने के लिए देश-विदेश से भी पर्यटक आते हैं हम सभी लाल किले के बारे में बखूबी जानते हैं और कभी ना कभी एक बार यहां visit किए होंगे या मन बना रहे होंगे ,पर क्या आप इस किले के कुछ तथ्यों के बारे में जानते हैं नहीं तो आइए इस आर्टिकल के मदद से कुछ तथ्यों के बारे में जानते हैं:-

 

लाल किला
लाल किला
 

लाल किले का पुरातत्व सर्वेक्षण

👉1 .लाल किले के नाम इसके रंग की वजह से पड़ा है ऐसा माना जाता है कि पहले सफेद किले के नाम से जाना जाता था लेकिन पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भारत सरकार के अनुसार इसका कुछ हिस्सा चूने के पत्थर से बना है |जब सफेद पत्थर बंद हो गए अंग्रेजों द्वारा लाल पत्थरों से बनवाया गया इसके काफी बड़ी-बड़ी दीवारे हैं जो किले को security ​प्रदान करती हैं और इन दीवारों को लाल पत्थरों से बनाया गया है इसलिए उसको लाल किला नाम दिया गया|

 

👉2. लाल किले का असली नाम है किलाए मुबारक मुगल शासन में शाही परिवार के लोग इसे मुबारक किला भी कहते थे| शाहजहां के बनाए इसी किले में करीब 200 साल तक मुगल के वंशज रहे और वर्ष 1857 की क्रांति के बाद इस पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया |कई आक्रमणों के कारण किले का नुकसान भी हुआ

 

 

लाल किले का लागत

 

👉3. Lal Kila लगभग 10 साल में बनकर तैयार हुआ| जिसको 1638 से लेकर 1648 के बीच को लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से पूरा हुआ, प्रमुख निर्माणकर्ता अहमद और हमीद ने इस किले की पूरी योजना 124 एकड़ में बनाई पूर्व दिशा में यमुना नदी से घिरा हुआ बाकी और तीनों ओर  9 मीटर गहरी और 23 मीटर चौड़ी खाई से घिरा है इसकी 2.4 किलोमीटर लंबी लाल पत्थर की भव्य चारदीवारी अपने अंदर एक अद्वितीय संसार को छुपाए हुए थे |

 

 

Lal Kila ke Rochak tathya

लाल किले पर हमला

 

👉4. कोहिनूर हीरा लाल किले की दीवाने खास के सिहासन का ताज हुआ करता था |जहां राजा फरियादियों से मिला करते थे लेकिन 1739 ईस्वी में नादिर शाह ने लूट लिया था और जो आज कोहिनूर हीरा इंग्लैंड में रानी की ताज की शोभा बढ़ा रहा है |

 

👉5. लाल किले के तो 2 द्वार हैं first दिल्ली गेट और second लाहौर गेट, दिल्ली की तरफ खुलने के कारण दिल्ली गेट तथा लाहौर की तरफ खुलने के कारण लाहौर गेट नाम रखा गया है|

 

👉6. लाल किले का exit Gate बहुत ही छोटा है जो मूल रूप से नदी तक आसानी से पहुंचने के लिए बनाया गया था लेकिन समय के साथ नदी ने अपना रास्ता बदल दिया गेट का नाम बना रहा |

 

👉7. Lal Kila विश्व धरोहर की लिस्ट (2007)में शामिल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किले की निर्माण के काम की शुरुआत मुगल सम्राट शाहजहां द्वारा 1638 ईस्वी में कराई गई| भारत के इस लाल किले का निर्माण 1648 तक करीब 10 साल तक चला मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनाई गई सभी इमारतों का अपना अलग महत्व है |

 

👉8. लाल किले में नमाज अदा करने के लिए मोती मस्जिद भी बनाई गई थी और घूमने के लिए हयात बख्श बाग भी बनाई गई थी | किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले संगीतज्ञ के लिए महल भी बनाया गया था, जिसे नकारखाना कहा जाता है लाल किला 6 दरवाजों वाले खूबसूरत विशाल किले में उस समय 3000 लोगों के रहने की व्यवस्था थी |

 

👉9. यह किला चिड़िया के आंख के आकार का अष्टकोणि है जो कि 265 एकड़ में फैला हुआ है |

 

👉10. लाल किले पर अब डालमिया ग्रुप 5 साल में ₹250000000 खर्च करेगी जो कि एक अनुबंध है|इससे सरकार को फायदा होगा कि अब सरकार को इसमें कुछ भी खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि लाल किले के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप के पास है और अब इस पर होने वाली कमाई का पूरा का पूरा हिस्सा पास इस ग्रुप के पास जाएगा|

 

 

इन्हें भी पढ़ें:- 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *